{"_id":"5b4123d74f1c1b93288b50e0","slug":"153099567017-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने मॉडल से समझाईं विज्ञान की अवधारणाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने मॉडल से समझाईं विज्ञान की अवधारणाएं
Updated Sun, 08 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
सभावाला स्थित नफीस इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा तैयार मॉडल और चार्ट आकर्षण का केंद्र रहे। छात्रों ने कला, पर्यावरण, चुंबक के सिद्धांत पर आधारित मॉडल प्रस्तुत कर विज्ञान की अवधारणाएं समझाईं। इस दौरान बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया गया। सलमान, शौकीन, साहिल पाल, शुभम चौहान, दीशू पाल, जैद, सीमा, सूर्यांश उपाध्याय, मुहम्मद शोहिल, नैनससी, अनीशुद्दीन, कुनाल, सौरभ, रिया गुप्ता, सैफ रिहान, अयान के मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। प्रधानाचार्य नफीसुद्दीन ने कहा कि विज्ञान प्रयोगात्मक ज्ञान का विषय है। इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से छात्रों की प्रतिभा को मंच प्रदान होता है। प्राइमरी वर्ग के छात्रों ने क्राफ्ट का प्रदर्शन किया। इस मौके पर कोआर्डिनेटर गुलिस्ता परवीन, जाबिर हुसैन, पायल गुप्ता, पुष्पा शाह, मुहम्मद यासीन, सुनीता थापा, फूलजहां, नेहा, ईशा अरोड़ा आदि मौजूद रहे।