{"_id":"5b37dd134f1c1b264d8b9412","slug":"153038773117-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के पिता के पेट की आंत में इंफेक्शन, एम्स में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के पिता के पेट की आंत में इंफेक्शन, एम्स में भर्ती
Updated Sun, 01 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट की तबियत शुक्रवार को अचानक फिर बिगड़ गई। पेट दर्द की शिकायत पर परिजनों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार बिष्ट की बड़ी आंत में इंफेक्शन के कारण स्वास्थ्य खराब हुआ है। हालांकि अब हालात में काफी सुधार है।
यमकेश्वर स्थित ग्रामसभा पंचुर निवासी आनंद सिंह बिष्ट (86) की तबियत बीते शुक्रवार को बिगड़ गई थी। लगातार पेट दर्द होने पर परिजनों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया। इमरजेंसी में इलाज के बाद बिष्ट को जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। आनंद सिंह के बेटे महेंद्र सिंह बिष्ट के मुताबिक मेडिकल जांच में पेट की बड़ी आंत में इंफेक्शन की बात सामने आई है। वहीं एम्स के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज और हालात में सुधार की बात कही है। डॉक्टरों ने करीब तीन दिन तक संस्थान में ही भर्ती रहने के लिए भी कहा है। आनंद सिंह के मुताबिक इससे पहले पिता का इलाज मार्च और अप्रैल में दिल्ली एम्स में हुआ था। इसके बाद से हालत में लगातार सुधार हो रहा था। शुक्रवार को अचानक फिर से पेट में तेज दर्द हुआ। इसके चलते आनन-फानन ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराना पड़ा था।
स्पीकर अग्रवाल पहुंचे हालचाल जानने
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल शनिवार को एम्स में भर्ती सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का हालचाल जानने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से बिष्ट के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, कौशल बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।