फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गर्भवती महिला को बिना देखे रैफर करने पर हंगामा

गर्भवती महिला को बिना देखे रैफर करने पर हंगामा

Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती महिला को बिना देखे रैफर करने पर हंगामा
श्रीनगर। मेडिकल कालेज से संबद्ध बेस अस्पताल में गर्भवती महिला को बिना देखे अन्य अस्पताल के लिए रेफर किए जाने पर परिजनों ने हंगामा किया। हंगामे के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। अस्पताल के एमएस डा. केपी सिंह ने कहा कि प्रसव रोग विभाग की एचओडी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। दूसरी ओर, प्रसव रोग विभागाध्यक्ष डा. सुचित्रा जैन ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। संज्ञान में आने पर महिला को भर्ती कर दिया गया। उन्होंने एमएस के स्पष्टीकरण नोटिस को गलत बताया।
विज्ञापन

बुधवार को पौड़ी अस्पताल से गर्भवती पूजा (22) को ऑपरेशन के लिए श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया। पूजा के परिजनों ने बताया कि पौड़ी अस्पताल में निश्चेतक नहीं होने से उसे बेस अस्पताल भेजा गया था, लेकिन बेस अस्पताल में प्रसव रोग विभाग के डाक्टरों ने पूजा को देखे बिना ही दूसरे अस्पताल ले जाने को कह दिया। डाक्टरों के इस व्यवहार से परिजन भड़क उठे। सामाजिक कार्यकर्ता विभोर बहुुगुणा ने एमएस डा. केपी सिंह को इसकी सूचना दी, जिसके बाद महिला को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


गायनी विभाग के दो विशेषज्ञ डाक्टर अवकाश पर
श्रीनगर। बेस अस्पताल के गायनी विभाग में वर्तमान में तीन विशेषज्ञ डाक्टर तैनात हैं। इनमें दो चिकित्सक अवकाश पर हैं, ऐसे में गायनी विभाग की ओपीडी, लेबर रूम, ऑपरेशन थिएटर, आईपीडी, पोस्ट ऑपरेशन रूम व कक्षाओं की जिम्मेदारी विभागाध्यक्ष प्रो. सुचित्रा जैन पर है। प्राचार्य डा. सीएमएस रावत ने बताया कि सीएमओ पौड़ी से कुछ दिनों के लिए गायनी विभाग के लिए एक डाक्टर की तैनाती मांग की गई थी। बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि पौड़ी से एक चिकित्सक साढे़ 12 बजे बाद अस्पताल पहुंचे और साढे़ चार बजे अस्पताल छोड़ कर चले गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed