{"_id":"5b2ac0c74f1c1bf56e8b90b3","slug":"152952852110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की बदहाली पर फूटा गुस्सा
Updated Thu, 21 Jun 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश। शिवाजी नगर के मुख्य मार्ग पर गड्ढों से परेशान स्थानीय लोग बुधवार को भड़क गए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) दफ्तर पर प्रदर्शन किया। सड़क की शीघ्र मरम्मत नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन की चेेतावनी दी है।
रेलवे रोड स्थित लोनिवि के अस्थायी खंड कार्यालय में बुधवार सुबह शिवाजी नगर से कई लोग पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कई बार मांग करने पर भी विभाग ने शिवाजी नगर के मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढों को नहीं भरा है। गड्ढों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इनमें गिरकर दोपहिया वाहन सवार चोटिल हो रहे हैं। बताया कि गली नंबर तीन, 31, 32 और 34 समेत करीब आधा दर्जन से अधिक मार्गों की भी हालत चलने लायक नहीं है।
स्थानीय लोगों ने मार्गों की मरम्मत के लिए कार्यालय में अधिशासी अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों में शिव कुमार, राजेश राजपूत, गोपाल दत्त शर्मा, रवि चौधरी, संतोष पांडे, आकाश त्रिपाठी, सौरभ शर्मा, अनिल बड़थ्वाल आदि शामिल थे।