{"_id":"5b2967d44f1c1bc96b8b715a","slug":"15294402147-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूद्रा क्लब और श्यामपुर क्लब ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूद्रा क्लब और श्यामपुर क्लब ने जीते मैच
Updated Wed, 20 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश ।
सम्राट क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित अमर बहादुर टी- 20 क्रिकेट प्रतियोगिता विधिवत शुरू हो गई, जिसमें पहले दिन रुद्रा क्लब व श्यामपुर क्लब ने मुकाबले जीते। मंगलवार को पहला मैच रुद्रा क्लब और फ्यूचर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। फ्यूचर क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रुद्रा क्लब ने 18.3 ओवर में छह विकेट से मैच जीत लिया। रुद्रा क्लब की ओर से खिलाड़ी भानु ने सर्वाधिक 58 और वैभव ने 39 रन बनाए।
प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी और श्यामपुर क्लब के बीच खेला गया। सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्यामपुर क्लब ने 19.3 ओवर में नौ रन से मैच जीत लिया। श्यामपुर क्लब की ओर से खिलाड़ी आशीष ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। इस अवसर पर अमित यादव, सूरज राणा, दुर्गेश पुन, मयंक रवानी, विपिन त्यागी, सौरभ बिष्ट, रजत धीमान आदि मौजूद थे।