{"_id":"5b25493e4f1c1b6d4d8b6d14","slug":"152917024114-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने नेगी दा की जांच कर स्थिति बताई सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने नेगी दा की जांच कर स्थिति बताई सामान्य
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर।
जिला चिकित्सालय में भर्ती लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबियत में अब सुधार है। डॉक्टरों की जांच के बाद शनिवार को नरेंद्र सिंह नेगी परिवार के साथ देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नेगीदा को देखने के लिए जिला चिकित्सालय में प्रशंसकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। नेगी दा ने प्रशंसकों को अपने स्वस्थ होने की सूचना मीडिया के माध्यम से दी।
शुक्रवार को घाट ब्लाक के रामणी गांव में एक वीडियो शूटिंग के बाद अचानक लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें लेकर रात दो बजे जिला चिकित्सालय आई। डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच की। उपचार के बाद उनकी तबियत में सुधार है। शनिवार को भी डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य जांचा और एहतियात एंबुलेंस से उन्हें परिवार के साथ देहरादून रवाना किया। सीएमएस डा. विराज शाह ने कहा कि नेगीदा को कमजोरी के चलते घबराहट हुई और चक्कर आए थे। उपचार के बाद उनकी तबियत में सुधार है।