{"_id":"5b2549324f1c1baf6e8b86a1","slug":"152917022972351-123-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2351 खाताधारकों को मिलेगा 123 करोड़ का मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2351 खाताधारकों को मिलेगा 123 करोड़ का मुआवजा
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। प्रस्तावित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के प्रभावित कर्णप्रयाग और जिलासू तहसील के प्रभावितों को मुआवजा (प्रतिकर) वितरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। तीनों तहसीलों के पांचों गांवों के 2351 खातेधारकों को रेल विकास निगम और प्रशासन 123 करोड़ से अधिक का मुआवजा वितरित करेगा।
ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक प्रस्तावित 125.10 किमी लंबी रेल लाइन में कर्णप्रयाग के भट्टनगर सहित जिलासू तहसील के रानौं, लंगाली, सिवाई और लोदला गांव प्रभावित हो रहे हैं। भटनगर में जहां 19.566 हेक्टेयर, लंगाली में 1.596 हेक्टेयर, सिवाई तथा लोदला में 24.619 हेक्टेयर निजी भूमि रेल लाइन से प्रभावित हो रहे हैं। एक साल से प्रशासन ने लगातार कार्रवाई कर अब संबंधित गांवों के प्रभावित खातेधारकों का चयन पूरा कर लिया है। तहसील प्रशासन के अनुसार भट्टनगर में 1270 खातेधारक, लंगाली में 11 रानौं में 425 और सिवाई लोदला में 645 खातेधारकों को मुआवजा वितरण किया जाना है। एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि प्रभावित खातेधारकों को मुुआवजा वितरण का काम जल्द शुरू किया जाएगा। मुआवजा ग्रामीण क्षेत्रों में सर्किल रेट का चार गुना और नगरीय क्षेत्रों में सर्किल रेट का दोगुना दिया जाएगा। अधिसूचना जारी होने की तिथि से 770 दिन का 12 प्रतिशत ब्याज के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि जिन खातेधारकों ने अभी तक जरूरी दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं वो जल्द राजस्व उपनिरीक्षकों के पास जमा करा दें, ताकि समय पर मुआवजा वितरित किया जा सके।