फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   200 मीटर गहरी खाई में गिरा फरीदाबाद का पर्यटक

200 मीटर गहरी खाई में गिरा फरीदाबाद का पर्यटक

Sun, 10 Jun 2018 02:20 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
200 मीटर गहरी खाई में गिरा फरीदाबाद का पर्यटक
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
विज्ञापन

मसूरी-चंबा बाईपास पर फर क्लब के पास फरीदाबाद, हरियाणा का एक पर्यटक पैर फिसलने से 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। साथी पर्यटकों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घंटे के रेस्क्यू के बाद उसे खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल पर्यटक को अस्पताल में भर्ती कराया।

शनिवार को फरीदाबाद, हरियाणा के कुछ पर्यटक मसूरी घूमने आए थे। शाम करीब चार बजे पर्यटक कार से धनोल्टी घूमने जा रहे थे। मसूरी-चंबा बाईपास पर फर क्लब के पास एक पर्यटक तरुण गर्ग पुत्र जयंती प्रसाद निवासी अग्रवाल गली सराय खोसा फरीदाबाद कार से उतरकर सड़क किनारे दिशा शौच के लिए चले गए। वहां पैर फिसलने से वह 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। साथी पर्यटकों की सूचना पर मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और पर्यटक को रेस्क्यू कर घायल पर्यटक को 108 एंबुलेंस की मदद से लंढौर स्थित कम्युनिटी अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि पर्यटक की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed