{"_id":"5b18465a4f1c1bb26e8b6a4b","slug":"15283175349-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज लाभार्थी सम्मेलन में शिरकत करेंगे मुख्यमंत्री
Updated Thu, 07 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को विकासनगर में होंगे। हैरिटेज वैंडिंग प्वाइंट में आयोजित होने वाले लाभार्थी सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे। इसके साथ ही कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी देते हुए विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार के चार साल पूर्ण होने पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
सम्मेलन में उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुद्रा लोन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, कन्या धन योजना, बाल विकास योजना, पशुपालन आदि योजनाओं के लाभार्थी हिस्सा लेंगे। बताया कि कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कई विकास योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही कई पूर्ण हो चुकी योजनाओं को भी जनता को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भी बैठक ली। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने भी कार्यक्रम के आयोजन को लेकर पालिका सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। कार्यक्रम में 1000 से अधिक लाभार्थी और भाजपा कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।