फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में आईसीयू यूनिट हुई स्थापित

गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में आईसीयू यूनिट हुई स्थापित

Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
गोपेश्वर जिला चिकित्सालय में आईसीयू यूनिट हुई स्थापित

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में बुधवार से आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) शुरू हुई। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने आईसीयू का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मिशन कायाकल्प योजना के तहत जिला अस्पताल में आईसीयू यूनिट स्थापित की गई है। अब यहां गंभीर घायल और हृदय रोगियों को वेंटिलेटर की सुविधा मिल सकेगी। इसके बाद डीएम ने यूनिट में लगी मशीनों और वार्डों का निरीक्षण भी किया।

जिला चिकित्सालय के सीएमएस डा. विराज शाह ने बताया कि आईसीयू में चार बेड और आईसीसीयू में तीन बेड लगाए गए हैं। साथ ही यहां हाई डेफिशियेंसी महिला यूनिट भी खुलेगा। प्रसव के बाद प्रसूता को आने वाली दिक्कतों के समय इस यूनिट की जरूरत होती है। जिला चिकित्सालय भवन में बरसाती पानी के उपयोग के लिए वाटर हारवेस्टिंग सिस्टम भी तैयार किया गया है। बीस हजार लीटर बरसाती पानी के संरक्षण की क्षमता वाले इस सिस्टम से अस्पताल में पेयजल आपूर्ति होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान बिजली की समस्या न हो, इसके लिए 50 किलोवाट की क्षमता का सोलर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि रघुवीर बिष्ट, अनुराधा, डीएस नेगी और दिनेश प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed