{"_id":"5b1812b34f1c1bf96e8b6b53","slug":"152830431110-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोशीमठ और सोनला में पेट्रोल न मिलने से तीर्थयात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोशीमठ और सोनला में पेट्रोल न मिलने से तीर्थयात्री हो रहे परेशान
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर जोशीमठ और सोनला में स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल ही नहीं मिल रहा है। ऐसे में तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जोशीमठ में पेट्रोल न मिलने से यात्रा वाहनों को 35 किलोमीटर दूर पीपलकोटी जाना पड़ रहा है। मंगलवार को जिलाधिकारी आशीष जोशी ने खाद्य पूर्ति अधिकारी को मौके पर खाद्य निरीक्षक भेजकर शीघ्र पेट्रोल आवंटन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन मशीनों में आई खराबी के चलते दिक्कत आ रही है।