{"_id":"5b1812a94f1c1ba66e8b6831","slug":"15283043015-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीलाओं की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में रामलीलाओं की धूम
Updated Wed, 06 Jun 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित रामलीला देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। भकुंडा में नौ गांवों की रामलीला रामजन्म के मंचन से शुरू हुई। इससे पूर्व ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी की उपस्थिति में वृहद पौधरोपण किया।
अपर बाजार कर्णप्रयाग में आयोजित रामलीला के चौथे दिन राम वनवास का मंचन किया गया। वहीं नंदाधाम नौटी में राम और भरत का मिलन देख दर्शक भावुक हो गए। लंगासू में आयोजित रामलीला में राम, लक्ष्मण और सीता वनवास का मंचन किया गया। दूसरी ओर नारायणबगड़ के डुंग्री गांव में दोपहर को आयोजित रामलीला के छठवें दिन श्री राम और भरत का मिलन हुआ। इस मौके पर रामलीला कमेटी कर्णप्रयाग के अध्यक्ष हरिकृष्ण भट्ट, भकुंडा में नयन कोठियाल, नौटी में अरुण मैठाणी, लंगासू के चंद्रमोहन नगवाल, डुंग्री की प्रधान माहेश्वरी देवी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत सहित सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।