{"_id":"5b16f8864f1c1bda6e8b6701","slug":"15282320745-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिस्पना के संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिस्पना के संरक्षण का लिया संकल्प
Updated Wed, 06 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, मसूरी।
मिशन रिस्पना के तहत मंगलवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय में ‘बीट प्लास्टिक पाल्यूशन’ पर आधारित कार्यक्रम में लोगों ने रिस्पना के संरक्षण का संकल्प लिया। साथ ही एसडीएम ने लोगों ने मसूरी को स्वच्छ रखने की भी शपथ दिलाई।
वर्ल्ड इन्वायरमेंट एजुकेशन एंड अवेयरनेस इनिशिएटिव, कीन, कैफे टेरा आदि संस्थाओं की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल ने सभी को रिस्पना के संरक्षण की शपथ दिलाई। कीन के संस्थापक डेना क्राइडर ने बायो डिग्रेटिबल बैग का पॉलिथीन की जगह प्रयोग करने की अपील लोगों से की। इस मौके पर कैफे टेरा के संस्थापक विवेक बेनीपाल, एसडीएम कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर संत निरंकारी मिशन से जुड़े स्वयंसेवकों ने भी गढ़वाल टैरेसमें आयोजित पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी की मौजूदगी में रिस्पना नदी के बचाने का संकल्प लिया। विधायक जोशी ने कहा कि रिस्पना को नया जीवनदान देने के लिए प्रदेश सरकार के साथ ही जन सहभागिता बेहद जरूरी है। संत निरंकारी मिशन के जोनल प्रमुख हरभजन सिंह ने बताया कि सेवादल के करीब 2500 स्वयंसेवकों के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रो में सफाई अभियान चलाया गया। मसूरी को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए जूट के बने 2000 बैग पर्यटकों और लोगों को निशुल्क बांटे गए। इस मौके पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओ पी उनियाल, खुशपाल सिंह नीटू, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज रयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, आईटीबीपी के जवानों ने पिक्चर पैलेस से मालरोड किताब घर होते हुए नाग मंदिर तक मार्च पास्ट किया। मार्च पास्ट में करीब 700 जवान शामिल हुए। आईटीबीपी कमांडेट परविंदर सिंह ने कहा कि आईटीबीपी देहरादून तक फैले मसूरी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाएगी तथा 1000 पौधरोपण का भी लक्ष्य रखा गया है। विश्व पर्यावरण दिवस पर महात्मा योगेस्वर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मसूरी के भैया बहनों ने कोतवाली में पौधों को पानी देकर एवं मालरोड़ पर हाथों के पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लिखे स्लोगन को लेकर जन जागरूकता रैली निकाली और स्कूल में गोष्ठी का आयोजन किया।