{"_id":"5b15a0864f1c1bae6e8b6530","slug":"15281440113-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाट बाजार मार्ग का कार्य अधूरा छोड़ चलता बना ठेकेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाट बाजार मार्ग का कार्य अधूरा छोड़ चलता बना ठेकेदार
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,श्यामपुर।
श्यामपुर में हाट बाजार मार्ग का कार्य लोक निर्माण विभाग ने करीब चार महीने से आधा अधूरा छोड़ दिया है। योजना के तहत मार्ग पर रोड़ी तो बिछा दी गई है, मगर पेंटिंग का कार्य नहीं किया गया। इस बाबत ग्राम प्रधान की ओर से विभागीय अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। श्यामपुर के हाट बाजार मार्ग पर जगह-जगह बिछाई गई रोड़ी की जद में आने से कई लोग चोटिल हो रहे हैं। मार्ग पर पेंटिंग वर्क में विलंब के चलते सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। यह स्थिति चार महीने से बनी हुई है।
ग्राम प्रधान शाकुंबरी बिष्ट ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि मार्ग रोड़ी बिछाने के बाद चलने लायक नहीं रह गया है। मार्ग नहीं बनने से परेशान लोगों में विभागीय कार्यप्रणाली को लेकर आक्रोश है। प्रधान का कहना है कि जल्द बरसात शुरू होने को है, लिहाजा उसके बाद मार्ग पर पेंटिंग कार्य नहीं हो पाएगा। लिहाजा विभाग को नागरिकों की आवागमन संबंधी दिक्कतों को देखते हुए निर्माण कार्य जल्द पूर्ण कराना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग से इस बाबत पहले भी मांग की जा चुकी है, मगर अधिकारियों के स्तर से नागरिक दिक्कतों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेताया कि जल्द विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया तो ग्रामीण लामबंद आंदोलन करेंगे।