फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल संकट जारी, टैंकर व्यवस्था भी लड़खड़ाई

पेयजल संकट जारी, टैंकर व्यवस्था भी लड़खड़ाई

Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट जारी, टैंकर व्यवस्था भी लड़खड़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश/रायवाला।
विज्ञापन

क्षेत्र में पिछले नौ दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोगों को सोमवार को भी राहत नहीं मिल सकी। पंपिंग स्टेशन में आई तकनीकी खराबी के बाद जल संस्थान ने टैंकर व्यवस्था शुरू की, लेकिन सोमवार को टैंकर व्यवस्था भी लड़खड़ा गई। घंटों इंतजार के बाद टैंकर तो पहुंचें लेकिन पानी भरने को लेकर लोगों के बीच मारामारी शुरू हो गई। जलापूर्ति व्यवस्था को लेेकर लापरवाही के मामले में कई उपभोक्ताओं ने संस्थान के अधिकारियों से नोंकझोंक भी की।
गौरतलब है कि महकमे के अधिकारियों ने बीते रविवार को पेयजल स्टोरेज टैंक में आई खराबी को दुरुस्त कर लेने का दावा किया था। दावा यह भी किया गया था कि सोमवार से सभी प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी, मगर ऐसा हो नहीं पाया। विभागीय लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे उपभोक्ताओं को सोमवार को भी फजीहत झेलनी पड़ी। रायवाला बाजार निवासी वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष भट्ट, पंचायत सदस्य अनिल कुमार, विष्णु थापा, प्रदीप कुमार, कमल कुमार आदि ने बताया कि भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे ग्रामीणों को विभाग नौ दिन बाद भी पेयजल सुविधा उपलब्ध नहीं करा पाया है, जिसके चलते उन्हें जरूरत का पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उधर, जलकल अभियंता एवीएस रावत का कहना कि रविवार को एक वाल्व को दुरुस्त कर दिया गया था, मगर सोमवार को दूसरे वाल्व में भी लीकेज पाया गया, जिसके चलते सप्लाई टैंक में पानी स्टोर नहीं हो सका। बताया कि खराब वाल्व को ठीक कर दिया गया है। टैंक में पानी स्टोरेज के बाद सभी प्रभावित इलाकों में जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed