{"_id":"5b1571a74f1c1ba66e8b62b6","slug":"15281320121-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण होते हैं समर कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण होते हैं समर कैंप
Updated Mon, 04 Jun 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। डीएसओ छात्र संगठन की ओर से आयोजित चार दिवसीय समय कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
सोमवार को डीएसओ छात्र संगठन की ओर से प्रसिद्ध चित्रकार बी मोहन नेगी की स्मृति में आयोजित समय कैंप का समापन किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समर कैंप के आयोजन से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिलता है। समापन अवसर पर उत्तराखंड हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाने वाली छात्रा मोनिका धनाई व सिमरन श्रीकोटी को पुरस्कृत भी किया गया। इस दौरान बच्चों ने ठंडो रे ठंडो.. नन्हा मुन्ना राही हू आदि गीतों पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी। समर कैंप आयोजन समिति के प्रवीण भंडारी व रेशमा ने बताया कि कैंप में करीब 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कैंप के दौरान नेता जी सुभाष चंद्र बोस बाल सभा का गठन भी किया गया। समापन समारोह में गंगा असनोड़ा, डॉली विश्नोई, जेपी पुरी, अनिल स्वामी, पीबी डोभाल, पूजा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन भारती जोशी ने किया।