{"_id":"5b105c484f1c1bb06e8b5908","slug":"152779886213-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व के लिए सरकार कर रही तीर्थ की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व के लिए सरकार कर रही तीर्थ की अनदेखी
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
कुंभ मेला क्षेत्र में नहीं खोलने दिया जाएगा शराब ठेका
-- ठेके के विरोध में 31वें दिन जारी रहा धरना-प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश ।
ढालवाला क्षेत्र मेें अंग्रेजी शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन बृहस्पतिवार को 31वें दिन भी जारी रहा। आंदोलित लोगों ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में शराब का ठेका हरगिज नहीं खोलने दिया जाएगा। उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर उदासीनता बरतने का आरोप भी लगाया। बृहस्पतिवार को ढालवाला स्थित धरनास्थल पर आयोजित सभा में कांग्रेस के नगर अध्यक्ष महावीर खरोला ने चेताया कि सरकार ने ढालवाला और इसके आसपास के कुंभ मेला क्षेत्र में शराब का ठेका खोलने की कोशिश की तो जनता इसका पुरजोर विरोध करेंगे।
पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि सरकार की मंशा को स्थानीय जनता कभी पूरा नहीं होने देगी। कहा कि ठेका खोलने के विरोध में जनता सड़कों पर उतरेगी। प्रदर्शनकारियों में पूरण पुंडीर, गौरव गौड़, विनोद सकलानी, हरीश बिजल्वाण, दिलवीर रावत, बलदेव रावत, मनीषानंद रतूड़ी, पद्मा सेमवाल, शांति देवी, राजी देवी, चंद्रा देवी, बुद्घि देवी, पार्वती थलवाल, उर्मिला भट्ट, कृष्णा कोटनाला, रजनी चमोली, शांति बडोनी आदि मौजूद थे।