{"_id":"5b105c3c4f1c1bf96e8b5b4a","slug":"15277988499-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्वासन पर बीएएमएस छात्रों का अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्वासन पर बीएएमएस छात्रों का अनशन समाप्त
Updated Fri, 01 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
फीस वृद्धि को लेकर पिछले कई दिनों से धरने पर बैठक आयुर्वेदिक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने आश्वासन के बाद अपना धरना स्थगित कर दिया है। छात्र-छात्राओं ने मांगों के पूरा होने तक तहसील में धरना देने का निर्णय लिया है। आयुुर्वेदिक मेडिकल कॉलेजों में फीस वृद्धि को लेकर तहसील में सप्ताह भर से आंदोलन कर रहे छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम के जनसपंर्क अधिकारी संदीप सिंह के नेतृत्व में बुधवार की शाम मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने फीस वृद्धि मामले में सीएम को अवगत कराया। बताया कि आयुर्वेदिक कॉलेजों ने फीस नियामक समिति की अनुमति के बिना बढ़ाई है।
प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया है कि सात दिनों के अंदर फीस पर उचित निर्णय ले लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के पीआरओ संदीप सिंह ने छात्र-छात्राओं का क्रमिक अनशन समाप्त करा दिया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने बैठक कर तहसील में धरना लगातार जारी रखने का निर्णय लिया। कहा कि समस्या निदान के बाद ही आंदोलन को पूरी तरह से समाप्त किया जाएगा। इस दौरान यश वेदवाल, रोहित चित्रान्न, धर्मेंद्र, रीतू ग्वाल, फिरोज अली, दीक्षा थपलियाल, आकांक्षा, प्रियंका पुंडीर, उर्वशी, नीलम, गीतांजलि आदि मौजूद थे।