{"_id":"5b0db9444f1c1b896e8b5564","slug":"1527626058131050-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की चपेट में आकर सेब के 1050 पेड़ जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की चपेट में आकर सेब के 1050 पेड़ जले
Updated Wed, 30 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी।
जंगलों में लगी आग ने सोमवार को रड़ गांव स्थित सेब के फलदार बाग को अपनी चपेट में ले लिया। पूरा बाग धू-धू कर जलने लगा। बाग में खड़े में सेब के 1050 पेड़ जल कर राख हो गए। पीड़ितों ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
बाग में लगी आग से दलीप सिंह के 400, मणिया के 50, अर्जुन सिंह के 250, विरेंद्र, सोहन लाल के 150 और राजेंद्र राव के 50 पेड़ जल गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पीड़ितों का कहना है कि इन दिनों बाग में फूल से फल बनने की प्रक्रिया चल रही थी। ऐसे में पेड़ों के नष्ट होने से उनके सामने आर्थिकी का संकट खड़ा हो गया है। बागवानी ही उनकी आर्थिकी का एक मात्र साधन है। उधर, एसडीएम वीके तिवारी ने बताया कि मामले में तहसीलदार से रिपोर्ट मांगी गई है। विभागीय के अनुसार पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।