फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   थराली चुनाव संपन्न, 50 प्रतिशत हुआ मतदान-CITY

थराली चुनाव संपन्न, 50 प्रतिशत हुआ मतदान-CITY

Mon, 28 May 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
थराली चुनाव संपन्न, 50 प्रतिशत हुआ मतदान-CITY

विज्ञापन
थराली। थराली विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कुल 53.43 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पिछले वर्ष 2017 संपन्न विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत में 4.61 की कमी आई है। तब कुल 58.04 फीसदी वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
उपचुनाव के तहत विधानसभा क्षेत्र के सभी 178 बूथों पर सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। इस दौरान हाटकल्याणी और सरपाणी मतदान केंद्र पर ईवीएम में कुछ तकनीकी दिक्कत आने से मतदान प्रक्रिया आंशिक रूप से प्रभावित हुई, लेकिन कुछ देर बार यहां नई मशीनें भिजवा दी गईं। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने सुबह आठ बजे नलगांव बूथ पर अपना वोट डाला, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डा. जीतराम ने कुलसारी के राजकीय जूनियर हाईस्कूल रेई पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उक्रांद प्रत्याशी कस्बीलाल शाह ने नारायणबगड़ के कंडवाल गांव बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। निर्दलीय प्रत्याशी बीरीराम ने जबरकोट में मतदान किया। इस दौरान आईटीबीपी, पीएसी, पुलिस कर्मी सहित अन्य सुरक्षा कर्मी सुरक्षा में तैनात रहे।
विज्ञापन


बोले प्रत्याशी
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों के लिए बेहतर योजनाएं बना रही हैं, जिसके चलते देश में लोग भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं। पूरा भरोसा है कि थराली विधानसभा की जनता अपना मत देकर मुझे और भाजपा को जिताएगी। इससे विधानसभा क्षेत्र में स्व. विधायक मगन लाल शाह के अधूरे काम पूरे हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुन्नी देवी शाह, भाजपा प्रत्याशी।

पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा पिछले पायदान पर दिखी। विधानसभा क्षेत्र में सवा साल से विकास काम नहीं होने से जनता में नाराजगी दिखी। भाजपा ने विधानसभा में धन-बल का प्रयोग किया है। विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस को जीत मिलेगी। - डा. जीतराम, प्रत्याशी कांग्रेस।


जनता का भरोसा भाजपा और कांग्रेस से उठ गया है। गैरसैंण जैसा उत्तराखंड आंदोलनकारियों की भावना का मुद्दा भाजपा और कांग्रेस ने हाशिए पर डाला है। ऐसे में लोग विकल्प देख रहे हैं। - कस्बी लाल शाह प्रत्याशी उक्रांद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed