{"_id":"5b0c38df4f1c1b9d6e8b50d5","slug":"152752765314coordination-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार बने वोटरों में दिखा उत्साह-COORDINATION","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार बने वोटरों में दिखा उत्साह-COORDINATION
Updated Mon, 28 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। विधानसभा उपचुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खास उत्साह दिखा। युवा सुबह आठ बजे से ही वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए थे। इस बार विधानसभा क्षेत्र में 700 से अधिक नए युवा मतदाता बने हैं।
सोमवार को सुबह आठ बजे युवा मतदाता राहुल शाह ने विधानसभा क्षेत्र के नलगांव बूथ पर मतदान किया। राहुल ने कहा कि पहली बार मतदाता सूची में नाम आने से वह उत्साहित है। प्रजातंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। नारायणबगड़ ब्लाक के दूरस्थ रेई गांव में भी नए वोटरों में उत्साह दिखा। गोपेश्वर में पढ़ने वाली छात्रा पूनम वोट डालने के लिए गोपेश्वर से रेई पहुंची। 19 वर्षीय अंजलि ने भी पहली बार वोट डाला। चिड़िंगा मल्ला के पवन कुमार, अजय सिंह, मनोज जोशी, देव मिश्रा सहित कई युवाओं ने पहली बार वोट डाला। युवाओं ने कहा कि भारत सबसे युवा देश है। ऐसे में युवाओं की लोकतंत्र में भागीदारी होनी चाहिए।