फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मतदान के लिए कई किमी पैदल चले बुजुर्ग

मतदान के लिए कई किमी पैदल चले बुजुर्ग

Mon, 28 May 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 28 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मतदान के लिए कई किमी पैदल चले बुजुर्ग

विज्ञापन
नारायणबगड़। मतदान के लिए बुजुर्ग भी कई किमी पैदल चलकर पोलिंग बूथों तक पहुंचे। नारायणबगड़ ब्लाक के रैंस गांव के 102 वर्षीय प्रेम सिंह ने रैंस मतदान केंद्र में वोट डाला। प्रेम सिंह को उनके परिजन पीठ पर उठाकर करीब 500 मीटर दूर मतदान केंद्र तक लाए।

थराली के सूना गांव की 96 वर्षीय लखमा देवी 2 किमी की पैदल दूरी तक सूना मतदान केंद्र पहुंचीं और मतदान किया। वहीं बूड़ा गांव की 80 वर्षीय खीमा देवी, मींग गांव के 90 वर्षीय लाल सिंह ने भी डेढ़ से दो किमी पैदल चलकर मतदान में भागीदारी की। नारायणबगड़ के गडसिर में 93 वर्षीय माली देवी ने मतदान किया, जबकि झिंझौंणी गांव की 90 वर्षीय सुमति देवी, 85 वर्षीय कुदली देवी, 80 वर्षीय धिवेली देवी और 85 वर्षीय गोमती देवी ने मताधिकार का प्रयोग किया। भगोती में 80 वर्षीय अव्वल सिंह नेगी ने कहा कि अब तक 40 से अधिक बार मतदान कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed