{"_id":"5b0b136a4f1c1bb06e8b4e55","slug":"152745252810-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिया बाजार क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन गहरा रहा पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिया बाजार क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन गहरा रहा पानी का संकट
Updated Mon, 28 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
गर्मी बढ़ते ही साहिया बाजार क्षेत्र में पानी का संकट दिन-प्रतिदिन गहराता जा रहा है। लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लोगों का पूरा दिन पानी की व्यवस्था में निकल रहा है। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से गड़बड़ा रही है। वहीं क्षेत्र में बढ़ती पानी की किल्लत को देखते हुए जल संस्थान ने दोपहर में 1 बजे से शाम पांच बजे तक पानी की आपूर्ति को बंद रखने का निर्णय लिया है। चार दशक पूर्व क्षेत्र में रहने वाली 800 की आबादी की प्यास बुझाने के लिए सरला खड्ड से पेयजल लाइन बिछाई गई थी। लेकिन अब आबादी का यह आंकड़ा 2000 के करीब जा पहुंचा है। जिसके चलते अब यह लाइन लोगों की प्यास बुझाने में नाकाफी साबित होने लगी है। लो प्रेशर के चलते ऊंचाई वाले घरों में पानी नहीं पहुंच पाता। स्थानीय निवासी कुंदन सिंह बिष्ट, सतीश चौधरी, संजय राय, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि का कहना है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग की जा चुकी हैं, लेकिन हर बार विभाग बजट की कमी बताकर पल्ला झाड़ लेता है। कहा जैसे-जैसे गर्मियां बढ़ेंगी। पानी का संकट भी गहराता जाएगा। लोगों का पूरा दिन सार्वजनिक नल से पानी ढोने में ही निकल जाता है। कपड़े और बर्तन धोने के लिए लोगों को अमलावा नदी पर जाना पड़ रहा है।
जल संस्थान के जेई बीएस रावत ने बताया कि स्रोत में पानी का स्तर कम हो रहा है। जिस कारण क्षेत्र में लो प्रेशर की समस्या बनी हुई है। सभी को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध हो सके। इसके लिए अब दोपहर में 1 बजे से शाम पांच बजे तक पेयजल आपूर्ति बंद रखने का निर्णय लिया गया है।