{"_id":"5b0b11a14f1c1b896e8b4f68","slug":"1527452072955-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 55 लोगों को कैंसर की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 55 लोगों को कैंसर की पुष्टि
Updated Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश ।
गंगा प्रेम हास्पिस की ओर से हरिद्वार रोड स्थित पंजाब सिंध क्षेत्र अस्पताल में कैंसर परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने रोगियों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया और परामर्श दिया। शिविर में राजीव गांधी कैंसर संस्थान के मेडिकल निदेशक व वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. एके दीवान, रेडिएशन ओंकोलोजिस्ट विशेषज्ञ डॉ. एसके शर्मा, डॉ. जीएस वत्स, आयुर्वेदाचार्य जेपी राठी व डॉ. राजेश सक्सेना ने कैंसर रोगियों का परीक्षण किया व उन्हें आवश्यक परामर्श दिया।
बताया कि शिविर में 85 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 55 लोग कैंसर से ग्रस्त पाए गए। इनमें से पांच लोग कैंसर की आखिरी अवस्था में पाए गए जबकि तीन लोगों में कैंसर की आशंका जताई गई। बताया गया कि इनमें अधिकांश लोगों में ब्रेस्ट, गले, मुंह और जीभ का कैंसर पाया गया। इस मौके पर जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर गीता कुकरेती, सीमा सरीन, राज मेहरा, आरएल घई, विमल शर्मा, त्रिलोक खुराना, नानी मां, योगेश्वर प्रसाद बड़थ्वाल, पूजा डोगरा, कल्पना, दुर्गेश, सुनीता आदि ने सहयोग किया।