{"_id":"5b0b119f4f1c1b956e8b4e7f","slug":"152745207016-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के विरोध में राजमार्ग जाम करेगी समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब ठेके के विरोध में राजमार्ग जाम करेगी समिति
Updated Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि ढालवाला में आवंटित शराब की दुकान को सरकार को हर हाल में निरस्त करना होगा। उन्होंने चेताया कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो ठेका खोले जाने के विरोध में जल्द सर्वदलीय संघर्ष समिति गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेगी। रविवार को देहरादून रोड स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में सर्वदलीय संघर्ष समिति की ओर से पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। नरेंद्रनगर के पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत ने कहा कि ढालवाला में शराब का ठेका आवंटित किए जाने के विरोध में सर्वदलीय संघर्ष समिति आंदोलित है, 23 दिनों से धरना- प्रदर्शन लगातजार जारी है।
उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद क्षेत्रीय विधायक और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने जनप्रतिनिधि होने के नाते एक दिन भी प्रदर्शनकारियों की सुध नहीं ली। कहा कि जनप्रतिनिधि को जनता को बताना होगा कि वह शराब माफियाओं के पक्ष में हैं या जनता के साथ हैं। कहा कि शासन द्वारा ढालवाला क्षेत्र में शराब की दुकान का आवंटन रद्द नहीं किया गया तो इसके विरोध में जनता को लामबंद कर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करेगी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष हिमांशु बिजल्वाण ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनैतिक दल का नहीं आम जनता का आंदोलन है। मौके पर महावीर खरोला, रमेश उनियाल, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, विनोद सकलानी, अनुराग पयाल, कुलदीप भंडारी, दिनेश सकलानी आदि मौजूद थे।