फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ...ताकि ट्रैफि ककर्मियों का जोश रहे बरकरार

...ताकि ट्रैफि ककर्मियों का जोश रहे बरकरार

Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
...ताकि ट्रैफि ककर्मियों का जोश रहे बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेेश।
विज्ञापन

झुलसने वाली गर्मी से आजकल हर कोई परेशान है। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने में हर समय जुटे रहने वाले ट्रैफिककर्मियों को भी परेशानी से दो-चार होना पड़ रहा है। सड़कों पर खड़े ट्रैफिक जवानों के दर्द को समझते हुए एसएसपी टिहरी ने ट्रैफिककर्मियों के लिए फल और पानी की सुविधा शुरू की है, ताकि यह कर्मी हर समय जोश में रहे। एसएसपी के निर्देशों का अनुपालन रविवार से शुरू हो गया है। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने हाल में जनपद के थाना क्षेत्रों में यातायात ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को दिन भर में पानी व फल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। रविवार को मुनिकीरेती पुलिस ने क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का जिम्मा संभाल रहे पुलिसकर्मियों को ठंडी पेयजल की बोतलें और फल वितरित किए।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि पुलिसकर्मियों को पानी और फल के खर्च का वहन मुनिकीरेती थानाध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। बताया कि क्षेत्र में मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी, भद्रकाली और व्यासी में लगभग 80 पुलिसकर्मियों को यातायात ड्यूटी में लगाया है, जिन्हें रविवार को पेयजल की बोतलें और फल वितरित किए गए। बताया कि गर्मी के सीजन तक ट्रैफिक ड्यूटी में लगने वाले जवानों को रोजाना इसी तरह से पानी आदि उपलब्ध कराया जाता रहेगा। उधर, पुलिस कप्तान के निर्देश के मद्देनजर ठंडे पानी और फल मिलने से पुलिसकर्मियों के चेहरे पर भी मुस्कान नजर आई।
विज्ञापन

इसलिए शुरू की पहल
तीर्थनगरी में खासकर शनिवार और रविवार को पर्यटकों की भीड़ रहती है, जिसके कारण क्षेत्र में हर समय जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में ट्रैफिककर्मी चाय-पानी पीने तक के लिए इधर-उधर नहीं जा सकते। ट्रैफिककर्मियों के दर्द को एसएसपी टिहरी ने समझा और इन कर्मियों को फल और पानी ड्यूटी पर ही उपलब्ध करवाने की पहल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed