{"_id":"5b0725934f1c1baa6e8b473b","slug":"152719502111-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुराम देवता के उद्घोष से गूंजा मंडोली गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुराम देवता के उद्घोष से गूंजा मंडोली गांव
Updated Fri, 25 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/कालसी।
डिमऊ स्थित प्राचीन मंदिर से परशुराम देवता की पालकी एक दिन के प्रवास पर बृहस्पतिवार को मंडोली गांव पहुंची गई। जहां लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर देव पालकी का स्वागत किया। देव पालकी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। देव पालकी को कंधा देने के लिए लोग आतुर नजर आए।
गांव निवासी अतर सिंह चौहान के निमंत्रण पर देव पालकी एक दिन के प्रवास पर गांव पहुंची। देव पालकी के साथ सैकड़ों की संख्या में लोग भी वाया सिमोग, परियाड़, लेल्टा, पाटा होते हुए मंडोली गांव पहुंचे। देव पालकी के गांव में प्रवेश करते ही पूरा गांव देव उद्घोष से गूंज उठा। रात पर जागर आयोजित कर देव आराधना की गई। महिलाओं ने देव पालकी को धूम दिखाकर आराधना की। देव पालकी पर चावलों और फूलों की बारिश की गई। शुक्रवार की सुबह पूजा-अर्चना के बाद देव पालकी वापस डिमऊ गांव के लिए प्रस्थान करेगी।
इस मौके पर कार्यवाहक बजीर रणवीर सिंह चौहान, भंडारी सीताराम चौहान, अतर सिंह, पुजारी ठेमिया शर्मा, संतराम चौहान, जीत सिंह, सियाराम चौहान, दयाराम चौहान, कुंदन चौहान, प्रताप सिंह, शांतिराम, मुन्ना सिंह, नारायण सिंह, जोतराम, कुंवर सिंह, धन सिंह, मदन सिंह, जालम सिंह, चतर सिंह, सोनवीर, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।