{"_id":"5b0721d14f1c1b9e6e8b46c9","slug":"1527194060435-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 35 हेक्टेयर वन संपदा हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 35 हेक्टेयर वन संपदा हुई खाक
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की गौहरी रेंज में आग लगने से करीब 35 हेक्टेयर वन संपदा जलकर खाक हो गई। वहीं आग की लपटों से कई वन्यजीव भी जिंदा जल गए हैं। दो दिन से लगी आग को रेंज के फायरकर्मियों ने बृहस्पतिवार दोपहर में कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया। रेंज कार्यालय अभी नुकसान का आंकलन करने में जुटा है, बताया गया कि इसकी रिपोर्ट पार्क के मुख्यालय को भेजी जाएगी।
गौहरी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएम नौटियाल के मुताबिक बीते मंगलवार को जंगल में अचानक आग लग गई थी। आग पर काबू पाने के लिए रेंज में तैनात वनकर्मियों के साथ ही दैनिक श्रमिक व ग्रामीणों की मदद ली गई। बताया कि 60 फायरकर्मियों की टीम ने बीते बुधवार को आग पर काबू पा लिया था, लेकिन तेज हवाएं चलने से आग फिर से सुलग गई।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे फायर कर्मियों ने काउंटर फायर के माध्यम से जंगल में लगी आग पर काबू पाया। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आग में सांप, खरगोश, गिलहरी और अन्य छोटे-छोटे वन्यजीव भी जिंदा जल गए हैं। रेंज अधिकारी के अनुसार कोई बड़ा वन्यजीव के आग की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन
नहीं बना पाए तालाब
पार्क की गौहरी रेंज में वनकर्मी प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल में वन्यजीवों के लिए नदी और पोखरों आदि में तालाब बनाते हैं। इनसे रेंज के जंगल के भीतर रहने वाले जीव जंतुओं को वाटर होल के अलावा इन तालाबों से पर्याप्त मात्रा में पेयजल मिल जाता है, लेकिन इस बार तालाब नहीं खोदे जा सके, जिसका दुष्प्रभाव वन क्षेत्र में वन्यजीव पर पड़ने की संभावना है।