फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएबी दिल्ली व सेंट लारेंस एकेडमी ने जीता मैच

डीएबी दिल्ली व सेंट लारेंस एकेडमी ने जीता मैच

Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डीएबी दिल्ली व सेंट लारेंस एकेडमी ने जीता मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश ।
विज्ञापन

दून इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट, श्यामपुर के खेल ग्राउंड में प्रथम दून ऑल इंडिया सब-जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप के तहत विभिन्न मुकाबले हुए, जिसमें डीएल डीएवी दिल्ली व सेंट लॉरेंस एकेडमी दिल्ली ने मैच जीते। प्रतियोगिता के चौथे दिन बृहस्पतिवार को पूल-बी का पहला लीग मैच डीसी एकेडमी दिल्ली व डीएल डीएवी दिल्ली के बीच हुआ, जिसमें डीसी एकेडमी दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर में 149 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए डीएल डीएवी दिल्ली की टीम ने महज 25 ओवर में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर चार विकेट से मुकाबला जीत लिया।

दूसरा मुकाबला आर्यन स्कूल बनारस व सेंट लॉरेंस एकेडमी दिल्ली के मध्य हुआ, जिसमें सेंट लॉरेंस एकेडमी दिल्ली ने टॉस जीतकर 30 ओवरों में 355 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी आर्यन एकेडमी 12.5 ओवर में 67 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। लिहाजा मुकाबला सेंट लॉरेंस एकेडमी दिल्ली ने 288 रन से जीत लिया। इस मौके पर कोच राधेश्याम शर्मा, धनपाल खरोला, क्रिकेट कोच अमित शर्मा, तेजिंदर मल्होत्रा, मुकेश रयाल, विवेक, राइडर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed