{"_id":"5b0721c44f1c1bab6e8b46b9","slug":"15271940467-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टॉपेज पर रोडवेज बसें नहीं रोकने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टॉपेज पर रोडवेज बसें नहीं रोकने का आरोप
Updated Fri, 25 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
हरिपुरकलां व मोतीचुर क्षेत्र के नौकरीपेशा लोगों व दून के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड परिवहन निगम के बस चालकों पर क्षेत्र में वाहन नहीं रोकने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चालकों द्वारा बसें नहीं रोकने से कई बार उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। चालकों की मनमानी के चलते कई बार छात्रों की परीक्षाएं भी छूट चुकी हैं।
गौरतलब है कि हरिपुरकलां ग्रामसभा के मोतीचूर आदि इलाकों से प्रतिदिन काफी संख्या में नौकरीपेशा लोग देहरादून रूट पर आवागमन करते हैं। इतना ही नहीं क्षेत्र से कई बच्चे दून के विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत हैं। उनकी शिकायत है कि उत्तराखंड परिवहन निगम के हरिद्वार डिपो से दून के लिए संचालित होने वाली बसें देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज व मोतीचूर प्राइमरी स्कूल पर नहीं रुकती। वाहन नहीं मिलने पर अक्सर उन्हें ड्यूटी व कॉलेज पहुंचने में विलंब हो जाता है।
आरोप है कि उक्त स्थानों पर काफी सवारियां वाहनों का इंतजार करती हैं। कई बार रोडवेज बसें खाली होती हैं, फिर भी चालक वाहन नहीं रोकते। दून में बीएससी की छात्रा प्रियंका घनसाला, अंकिता गौड़, पलक कंसवाल, आरती नारंग, सरिता, ऋतिका, एमएससी की छात्रा शिवानी, बीकॉम की छात्रा काजल, रिया कर्णवाल, यामिनी बिष्ट आदि ने बताया कि उक्त स्थानों पर वाहन नहीं रुकने से अक्सर उन्हें कॉलेज विलंब से पहुंचना पड़ता है। परीक्षा के दिनों में उनकी दुश्वारियां और अधिक बढ़ जाती हैं। उनका आरोप है कि इस बाबत परिवहन निगम के अधिकारियों से भी शिकायत की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हो पा रहा है।