{"_id":"5b06ee334f1c1bae6e8b465d","slug":"15271808461927-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मई से चलेगा भाजपा का प्रचार प्रसार अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27 मई से चलेगा भाजपा का प्रचार प्रसार अभियान
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। भाजपा के केंद्रीय नेता और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने कहा कि केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने पर पार्टी पूरे देश में प्रचार-प्रसार अभियान चलाएगी। 27 मई से 12 जून तक चलने वाले इस अभियान में केंद्र सरकार की आर्थिक, सामाजिक, सुरक्षा, देशहित सहित कई कल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। उन्होंने थराली उपचुनाव में लोगों से भाजपा के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया।
विधानसभा क्षेत्र थराली में उपचुनावों के चुनाव प्रचार के लिए श्याम जाजू कर्णप्रयाग पहुंचे। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए रेल लाइन, ऑलवेदर रोड, उज्जवला रसोई गैस सहित 106 जन कल्याणकारी योजनाओं की सौगात दी है। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण आज देश के नक्शे से गायब हो गई है। त्रिवेंद्र सरकार के बेहतर कामों की वजह से भाजपा थराली उपचुनाव में भारी मतों से जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, पार्टी के प्रदेश मंत्री राजेंद्र अंथवाल, बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, जिला उपाध्यक्ष गजपाल बर्तवाल, महामंत्री पंकज डिमरी, मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी और समीर मिश्रा आदि मौजूद थे।