{"_id":"5b06ed3f4f1c1b8a6e8b4690","slug":"15271806017-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल के रामपुर और तोरती गांव जुड़ेंगे बिजली से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल के रामपुर और तोरती गांव जुड़ेंगे बिजली से
Updated Thu, 24 May 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के दूरस्थ गांव रामपुर और तोरती गांव जल्द बिजली से जुड़ जाएंगे। ऊर्जा निगम ने यहां पोल और बिजली लाइन बिछाने का सामान पहुंचा दिया है। निगम के अधिकारियों के अनुसार दोनों गांवों में दो माह में बिजली लाइन बिछा दी जाएंगी।
ब्लाक के रामपुर, तोरती, झलिया, उपथर, सौरीगाड़, घेस, हिमनी, बलाड़, पिनाउ सहित कई गांवों में आज भी बिजली नहीं है। लगातार मांग के बाद ब्लाक के रामपुर और तोरती गांवों के विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिंडारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष दर्शन दानू का कहना है कि इन गांवों को बिजली से जोड़ने के लिए कई बार आंदोलन किया गया। अब जाकर गांवों में बिजली के पोल और अन्य सामान पहुंचा है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता प्रकाश गैरोला ने बताया कि दोनों गांवों के लिए आवश्यक सामग्री भिजवा दी गई है। अन्य गांवों को भी बिजली लाइन से जोड़ने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं।