{"_id":"5b05d40a4f1c1b165e8b6b95","slug":"15271086122-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसे बादल, गर्मी से मिली राहत
Updated Thu, 24 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
गर्मी से परेशान लोगों के लिए बुधवार का दिन राहत भरा रहा। दोपहर बाद बदली मौसम करवट के बीच बरसे बादलों से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। दोपहर के समय जो पारा 41 डिग्री के आसपास झूल रहा था। शाम होते-होते वह पारा 37 डिग्री पर जा पहुंचा। ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया।
बुधवार की सुबह जब लोग सोकर उठे तो सूरज आग उगल रहा था। दिन चढ़ने के साथ ही तपिश तेज होने लगी। गर्म हवाएं चलने लगी। लेकिन दोपहर दो बजते-बजते मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दिया। आसमान में बादल छाने लगे। शाम चार बजे क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। करीब एक घंटे तक क्षेत्र में बारिश जारी रही। जिससे मौसम सुहावना हो गया। पहाड़ी अंचलों में भी बादल झमाझम बरसे। बारिश से लोगों को तपिश भरे मौसम से खासा राहत मिल गई। काश्तकारों के चेहरे भी खिल उठे।