फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दुर्गंध पर रोक नहीं लगी तो मैं खुद रोकूंगा वाहन: सहदेव

दुर्गंध पर रोक नहीं लगी तो मैं खुद रोकूंगा वाहन: सहदेव

Thu, 24 May 2018 02:20 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
दुर्गंध पर रोक नहीं लगी तो मैं खुद रोकूंगा वाहन: सहदेव
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट से उठ रही दुर्गंध को रोकने में नगर निगम और रेकमी कंपनी प्रबंधन विफल साबित होने लगा है।
बुधवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित द्विवेदी ने एसडीएम जितेंद्र कुमार की मध्यस्थता में प्रदर्शनकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि प्लांट से उठ रही दुर्गंध ओर कम नहीं किया जा सकता। जिस पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विधायक सहदेव पुंडीर ने प्रबंधन से दो टूक कहा कि यदि दुर्गंध को नहीं रोका जा सकता तो प्लांट को हटाया जाए। मामले में शीघ्र कार्रवाई न होने पर उन्हें भी लोगों के साथ मिलकर प्लांट में वाहनों को प्रवेश न करने देने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। कहा बीते कई दिनों से लोग धरना दे रहे हैं, लेकिन अब तक दुर्गंध पर रोक नहीं लग सकी है। उन्हें रोजाना आज-कल पर टाला जा रहा है। कहा प्लांट को लगाने से पूर्व सरकार को रिपोर्ट दी गई थी उसमें साफ कहा गया था कि दुर्गंध को प्लांट से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। लेकिन अब प्लांट के दो से तीन किमी के दायरे में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल हो रखा है। झूठी रिपोर्ट देकर लोगों के साथ छलावा किया गया।

धरना देने वालों में विजेंद्र बर्तवाल, नीलम थापा, बीनोे, सुनीता, निर्मला, बबीता, मीना, नीमा, मधु, कांति देवी, अनुपा, पूनम, अंजू, रुकमणि, ममता, सुलोचना, ज्योति, मुन्नी देवी, सपना, सुमित्रा, प्रेम सिंह, राकेश, मकर सिंह, ललित, जगदीश, सुमित, अरुण भट्ट, भगत सिंह, अनिल कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed