{"_id":"5b05d3134f1c1beb7e8b5559","slug":"15271083656-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने दी शहीद दीपक को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने दी शहीद दीपक को श्रद्धांजलि
Updated Thu, 24 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पार्क पर मोमबत्ती जला शहीद दीपक नैनवाल को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से शहीद के परिजन को हर संभव मदद मुहैया कराने की मांग की। प्रदेश सहमंत्री दिव्या राणा ने कहा कि केंद्र सरकार को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकवादियों की कार्रवाई का मुंह तोड़ जवाब देना चाहिए। वीर जवानों की शहादत के बदौलत ही हम लोग खुुली हवा में सांस ले रहे हैं। बीते 10 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान पुणे स्थित अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी। श्रद्धांजलि देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम गर्ग, चंद्रकांता, गौरव, हिमांशु, यश, शूरवीर, अंकित रावत, रोहित शर्मा, अमन शर्मा, प्रतीक, सिद्धार्थ पटेल, सेजल लखरवाल, आयुषी आदि मौजूद रहे। वहीं, व्यापार मंडल सेलाकुई, पूर्व सैनिक संगठन और गढ़वाल महासभा के सदस्यों ने भी नगर पंचायत सेलाकुई स्थित शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जला शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद, शूरवीर सिंह चौहान, प्रकाश भट्ट, अशोक नेगी आदि मौजूद रहे।