{"_id":"5b008a5a4f1c1beb408b68b2","slug":"15267620709-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के दल ने रोका कानबाई का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के दल ने रोका कानबाई का रास्ता
Updated Sun, 20 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हाथियों का झुंड ऋषिकेश-दून मार्ग पर अचानक आ धमका, जिसके चलते कानबाई से गुजर रहे वाहन रुक गए। करीब दर्जनभर हाथियों को सड़क पर देख वाहन सवारों की सांसें थम गई। करीब दस मिनट तक हाथियों का झुंड दून हाईवे पर ही डटा रहा। वन विभाग की टीम के दो राउंड हवाई फायर झोंकने के बाद हाथियों ने जंगल का रास्ता पकड़ा।
शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे ऋषिकेश से दून की ओर जा रही कानबाई को सौ फुटी के समीप हाथियों के झुंड ने रोक दिया। कानबाई के आगे चल रहे वनविभाग के कर्मचारियों ने पहले उनके हटने का इंतजार किया, मगर जब हाथी हाईवे से टस से मस नहीं हुए तो विभागीय कर्मचारियों को हवाई फायर झोंकने पड़े। ऋषिकेश वन रेेंज के डिप्टी रेंजर विनोद रावत ने बताया कि दो राउंड हवाई फायर झोंकने के बाद हाथी चोर पानी की ओर चले गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली और मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका।