{"_id":"5afc9f2a4f1c1bce408b5e5a","slug":"152650525412-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने निकाली स्वच्छता जागरुकता रैली
Updated Thu, 17 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
ऋषिकेश।
टीएचडीसीआईएल की ओर से स्वच्छता पखवाड़े का विधिवत शुुभारंभ किया गया। इस मौके पर निदेशक वित्त श्रीधर पात्र ने अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
बुधवार को टीएचडीसीआईएल के गंगा भवन में निदेशक कार्मिक विजय गोयल ने टीईएस स्कूल के बच्चों की स्वच्छता परेड को रवाना कर पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मिनी ट्रक से स्वच्छता सामग्री टिहरी विस्थापित क्षेत्र पथरी, इंदिरानगर प्राथमिक विद्यालय, रेलवे स्टेशन, सिद्धपीठ कुंजापुरी मंदिर के लिए रवाना किया। इस मौके पर एचएल भारज, एके माथुर, जे. बोहरा और टीईएस हाईस्कूल के छात्रों व शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ लेकर केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
उधर नव उज्ज्वल समिति एवं सेवा-टीएचडीसी ने टीएचडीसी पीपल गेट से विस्थापित कॉलोनी इंदिरानगर में जागरुकता रैली निकाली। रैली के जरिये स्थानीय नागरिकों को स्वच्छता में सहभागिता की अपील की गई। नव उज्ज्वल समिति ने इंदिरानगर में कलाकृति केंद्र के सदस्यों ने नुक्कड़ नाटक से एड्स एवं स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
इस दौरान टीएचडीसी से उप महाप्रबंधक राजेश्वर गिरि, नव उज्ज्वल समिति के अध्यक्ष तरुण तिवारी, सचिव दिवाकर चचड़ा, लक्ष्मी सजवाण, सरोजनी थपलियाल, प्रीति घिल्डियाल, जयकुमार तिवारी, राजेंद्र सिंह बिष्ट आदि ने सहयोग किया।