{"_id":"5afc68064f1c1bd9408b5c88","slug":"152649113714-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण का विकास होने के बाद होगी ग्रीष्मकालीन राजधानी: भट्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण का विकास होने के बाद होगी ग्रीष्मकालीन राजधानी: भट्ट
Updated Wed, 16 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। कर्नाटक की तर्ज पर भाजपा थराली विधानसभा के उप चुनाव में जीत दर्ज करेगी। बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। यहां तमाम विकास कार्य होने के बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया जाएगा।
बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार देश के सभी वर्गों के विकास की सोच को लेकर कार्य कर रही है, जिससे देश के सभी विपक्षी दल सहित चीन और पाकिस्तान भी नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से बौखला गए हैं। कहा कि कांग्रेस, बसपा और सपा पार्टियां अपने को अनुसूचित जाति और जनजाति की हिमायती कह कर भाजपा को दलित विरोधी होने का प्रचार कर रही है, जबकि संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर को भाजपा की केंद्र सरकार ने सत्ता में आने के बाद भारत रत्न से विभूषित कर गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चार धामों के सर्वांगीण विकास के लिए ऑलवेदर रोड और रेलवे लाइन से राज्य के सीमांत जिलों को जोड़कर एतिहासिक कार्य कर रही है। इस मौके पर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, महामंत्री पंकज डिमरी, मडिया प्रभारी अरुण मैठाणी और महिमा नंद भट्ट आदि मौजूद थे।