{"_id":"5af9f7704f1c1bd7408b55ca","slug":"152633124413-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहिया क्षेत्र में दो दिन से पानी का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहिया क्षेत्र में दो दिन से पानी का संकट
Updated Tue, 15 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
जल संस्थान की हीलाहवाली के कारण साहिया बाजार क्षेत्र में दो दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। नलों में बूंद-बूंद पानी आ रहा है। ऐसे में 300 परिवारों की दिनचर्या गड़बड़ा गई है। लोगों को हैंडपंप के पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है।
क्षेत्र के लिए करीब दो दशक पूर्व पेयजल लाइन बिछाई गई। लेकिन अब लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो हुई है। जिसके चलते गर्मियां शुरू होते ही क्षेत्र में पानी का संकट खड़ा हो जाता है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, जयदीप, मनोज गुप्ता, दर्शन नेगी, दयाराम तोमर, नरेंद्र चौहान, निकिल अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह चौहान आदि का कहना है पानी न आने से होटल और ढाबा संचालकों का व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। उन्हें टैंकरों से पानी की आपूर्ति करनी पड़ती है। वहीं साहिया बाजार में एक ही हैंडपंप है। जिसके चलते लोगों को पानी के लिए घंटो लाइन में खड़ा होकर इंतजार करना पड़ता है। कहा यदि विभाग जल्द ही क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत नहीं कराता तो लोगों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
जल संस्थान के जेई बीएस रावत का कहना है कि टैंक में पानी की कोई कमी नहीं है। टैंक ओवरफ्लो चल रहा है। कहीं-कहीं पर लाइन चोक पड़ी है। जिसे खोलने के प्रयास जारी हैं। देर शाम तक पेयजल आपूर्ति को सामान्य कर दिया जाएगा।