फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूकेडी कार्यकर्ताओं ने गांवों में पहुंचकर दिया गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ का नारा

यूकेडी कार्यकर्ताओं ने गांवों में पहुंचकर दिया गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ का नारा

Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
यूकेडी कार्यकर्ताओं ने गांवों में पहुंचकर दिया गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ का नारा
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
विज्ञापन

उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने गांव बसाओ, प्रदेश बचाओ अभियान के तहत रविवार को डोईवाला विधानसभा के तमाम गांवों में पहुंचकर राज्य सरकार की विफलताएं ग्रामीणों को बताईं। कार्यकर्ताओं ने डोईवाला के जौलीग्रांट, भानियावाला, अठूरवाला, रानीपोखरी, भोगपुर, थानो और डांडी आदि कई गांवों में लोगों से संपर्क साधा। इसके अलावा नुक्कड़ बैठकें करते हुए यूकेडी के सिद्धांत और नीतियों के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया।

दल के केंद्रीय प्रचार मंत्री केंद्रपाल सिंह तोपवाल ने कहा कि पृथक राज्य के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया हैं। युवा रोजगार की तलाश में पलायन के लिए विवश हो रहे हैं। कहा कि दल राज्य की स्थायी राजधानी, किसानों की कर्जमाफी, नशा उन्मूलन, मलिन बस्तियों को नियमित करने, शिक्षा का बाजारीकरण बंद करने समेत कई मुद्दों को लेकर संघर्षरत हैं। इस दौरान प्रमोद डोभाल, जयेंद्र तोपवाल, शशिधर वेदवाल, स्वयंवर कंडवाल, श्याम सिंह वर्मा, राकेश, राजेश तोपवाल, देवेंद्र कुकरेती, शांति डोभाल, मानवेंद्र, गोपाल सिंह और दुर्गादास आदि तमाम कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed