फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पटना वाटर फॉल पर्यटकों के लिए होगा विकसित

पटना वाटर फॉल पर्यटकों के लिए होगा विकसित

Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पटना वाटर फॉल पर्यटकों के लिए होगा विकसित
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश/मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने रविवार को बैराज-लक्ष्मणझूला रोड स्थित वन विश्राम गृह का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क प्रशासन को विश्राम गृह को पर्यटकों के लिए विकसित करने के निर्देश दिए, साथ ही देसी विदेशी सैलानियों में आकर्षण का केंद्र रहे पटना वाटर फॉल में भी पर्यटक सुविधाएं जुटाने को कहा। बैराज स्थित राजाजी टाइगर रिजर्व के वन विश्राम गृह का निरीक्षण करते हुए उन्होंने यहां पर भोजनालय और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विश्रामगृह के इंचार्ज अनूप मलिक को वन विश्राम गृह में सैलानियों की आमद बढ़ाने और राजस्व अर्जित करने के लिए इसे और अधिक विकसित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वन विश्राम को आकर्षक स्वरूप देकर देसी-विदेशी पर्यटकों आकर्षित किया जा सकता है, जिसके लिए विभाग को पर्यटकों के ठहरने के लिए हट नुमा कमरे बनाने को कहा है। इसके बाद वनमंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने पटना वाटर फॉल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विभाग को पटना वाटर फॉल एप्रोच रोड को दुरुस्त करने के निर्देश दिए, जिससे सैलानियों को झरने तक पहुंचने में आवागमन की सुविधा मिल सके। बताया गया कि पटना वाटर फॉल को पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित करने से क्षेत्र में सैलानियों को आकर्षित किया जा सकता है। इसके लिए वाटर फॉल पर मुकम्मल पर्यटक सुविधाएं जुटाने को कहा गया है।
विज्ञापन

इस मौके पर वार्डन अजय शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजेंद्र मोहन नौटियाल, अनूप मलिक, कृषि उत्पादन मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, गजेंद्र नागर, विवेक शर्मा, नितिन सक्सेना, सौरभ वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed