{"_id":"5af8a2394f1c1be2408b5105","slug":"152624389411-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से आफ, ग्रामीण क्षेत्रों में बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से आफ, ग्रामीण क्षेत्रों में बती गुल
Updated Mon, 14 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
दोपहर बाद हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी से उमस से त्रस्त लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की। लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ निजात मिली, लेकिन तेज बारिश की उम्मीद पूरी नहीं हो सकी। दूसरी ओर आंधी तूफान से व्यस्त हरिद्वार हाईवे ऊर्जा निगम के पोल उखड़ गए। गनीमन रही कि पोलों की जद में आने से कोई हादसा नहीं हुुआ। रविवार सुबह से लोग तेज धूप व उमस से बेहाल रहे। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। शाम करीब चार बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के कारण लोगों ने राहत महसूस की। इस दौरान हरिद्वार हाईवे पर फुटकर सब्जी मंडी के समीप ऊर्जा निगम के दो पोल उखड़कर एक ओर झुक गए।
आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह बिजली गुल रही। समाचार लिखे जाने तक रायवाला और समीपवर्ती प्रतीतनगर, गौहरीमाफी, खांडगांव व आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में हल्के हवाओं के झोंकों व बारिश के समय अक्सर घंटों बिजली आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। क्षेत्रवासी मनोज सिंह नेगी, रविंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी, नरेंद्र सिंह, दिलवर पंवार, राजेश नेगी, राकेश बहुुगुणा, शूरवीर पंवार, दीवान सिंह ने बताया कि ऊर्जा निगम ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है, जिसके कारण लोगों को अक्सर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।