{"_id":"5af751b54f1c1bd7408b4c92","slug":"15261577466-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूलर-सालब-जमोला मोटर मार्ग बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूलर-सालब-जमोला मोटर मार्ग बनाने की मांग
Updated Sun, 13 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनिकीरेती ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिहरी जिला सचिव जगदीश कुलियाल ने लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर डिवीजन से गूलर- सालब- जमोला मोटर मार्ग का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता को प्रेषित ज्ञापन में उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य विभागीय लापरवाही के कारण वर्षों से अधर में लटका हुआ है, जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को यातायात सुविधा नहीं मिल पाने से किसानों की कृषि उपज को मंडी तक पहुंचाने में दिक्कतें आ रही हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व में विभागीय अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों को मार्च- 2018 तक गूलर से सालब तक मार्ग को टैक्सी आवागमन के लिए तैयार करा लेने का आश्वासन दिया था। साथ ही सालब से घेराधार तक सड़क निर्माण में आ रही वनभूमि हस्तांतरण संबंधी प्रक्रिया पूर्ण करा लेने की बात कही गई थी। इसके बावजूद विभाग की ओर से उक्त मोटर मार्ग निर्माण संबंधी तमाम प्रक्रियाओं पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने चेताया कि विभाग ने सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू नहीं कराया तो ग्रामीणों को लामबंद कर जनांदोलन शुरू किया जाएगा।