फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मलबे ने जेपीआरआर पर रोकी वाहनों की रफ्तार

मलबे ने जेपीआरआर पर रोकी वाहनों की रफ्तार

Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
Updated Thu, 10 May 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मलबे ने जेपीआरआर पर रोकी वाहनों की रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/त्यूनी।
विज्ञापन

देर शाम क्षेत्र में आंधी-तूफान के बीच जगाधारी-पांवटा-राजवन-रोहड़ू राष्ट्रीय राजमार्ग (जेपीआरआर) पर हेड़सू के पास भारी मात्रा में मलबा आ गया। सड़क का करीब 20 मीटर हिस्सा मलबे के नीचे आकर दब गया। जिससे सड़क पर चार घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप रही। बारिश और ओलावृष्टि से काश्तकारों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। वहीं त्यूनी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग भी बारिश के बीच कांडा बैंड के पास मलबा आने से एक घंटे तक बाधित रहा। जेसीबी से मलबा हटा सड़क पर यातायात बहाल कराया।

बुधवार की शाम चार बजे क्षेत्र में तेज बारिश के बीच हेड़सू के पास पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा दरकने से जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ओलावृष्टि से गांव निवासी चंदन सिंह राणा, राजेंद्र राणा, सीताराम राणा और जयपाल की टमाटर की फसलें खराब हो गई। ओलावृष्टि ने चिल्हाड़, बाणाधार, अलसी खेड़ा, डुंगररी, पेनुवा, थनोबा, किसोगी, दाराखेड़ा, सैंज गांव में सेब, टमाटर, पुलम, आड़ू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। काश्तकार मनमोहन सिंह, बृजेश बिजल्वाण, राजेंद्र दत्त बिजल्वाण, कान चंद बिजल्वाण, सादीराम, दुर्गा प्रसाद ने तहसील प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

वहीं त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर कांडा बैंड के पास सड़क के बंद होने से करीब एक घंटे तक लोगों को वाहनों ही बैठ सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed