फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 6 गंभीर घायल

ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 6 गंभीर घायल

Sat, 05 May 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने यात्री बस को मारी टक्कर, 6 गंभीर घायल
गौचर। नशे में ट्रक चला रहे चालक ने आईटीबीपी आठवीं वाहिनी कैंप के निकट मिनी यात्री बस को टक्कर मार दी। बस सड़क किनारे पेड़ से अटक गई, जिससे वह 15 फीट नीचे आईटीबीपी की सड़क पर गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें आईटीबीपी कैंप अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर किया गया है। 18 यात्रियों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

भिवानी मठ डुगंरपुर, राजस्थान के 22 यात्रियों को लेकर एक मिनी बस 28 अप्रैल को ऋषिकेश से चारधाम यात्रा के लिए निकली थी। यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी करने के बाद शनिवार सुबह यात्रियों की बस नगरासू से बदरीनाथ के लिए रवाना हुई। इस बीच आईटीबीपी आठवीं वाहिनी कैंप के निकट सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस सड़क किनारे पेड़ पर अटक गई। सूचना पर आईटीबीपी के कमांडेंट गिरीश चंद्र पुरोहित जवानों सहित घटनास्थल पहुंचे और घायलों को कैंप अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को पहले रुद्रप्रयाग और फिर बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया है। घायल नंदकुमारी की स्थिति ज्यादा गंभीर है।
विज्ञापन

यात्री देवी लाल शर्मा, दीपक लाल शर्मा और अन्य यात्रियों ने बताया कि जिस ट्रक ने बस को टक्कर मारी, उसका चालक शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने ट्रक चालक गंगाराम निवासी सड़गिया गांव पौड़ी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। चौकी प्रभारी आशीष रबियान ने बताया कि यात्रियों की शिकायत पर ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों की सूची
-जयप्रकाश सेवक (62), पुत्र लक्ष्मीलाल
-गायत्री शर्मा (57) पत्नी धर्मेंद्र शर्मा
-मंजू रावल (58) पत्नी गंगाशंकर रावल
-नंदकुमारी (54) पत्नी कृष्णकुंवर शर्मा
-हरीश चंद्र शर्मा (56) पुत्र जितेंद्र
-हेमलता शर्मा (55) पत्नी देवी लाल शर्मा

एक घंटे बाद आई 108 सेवा
बस दुर्घटना के घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने में 108 एंबुलेंस सेवा मददगार साबित नहीं हुई। सुबह करीब साढ़े सात बजे हुई दुर्घटना के तत्काल बाद 108 सेवा को फोन किए जाने के बावजूद एंबुलेंस घटना के करीब एक घंटे बाद साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंची, जबकि 108 कर्णप्रयाग में खड़ी थी, जो घटनास्थल से महज 12 किमी दूर है। हालांकि 108 के पहुंचने से पहले आईटीबीपी के जवानों ने घायलाें को रुद्रप्रयाग अस्पताल पहुंचा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed