{"_id":"5aecc4ca4f1c1b9b098b81e7","slug":"15254663139-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटेशन से सुचारू रूप से चलेगी चारधाम यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटेशन से सुचारू रूप से चलेगी चारधाम यात्रा
Updated Sat, 05 May 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति की शनिवार से चारधाम व लोकल रूटों पर बस सेवाएं सुचारु रूप से चलेंगी। पर्यटन सचिव व आयुक्त गढ़वाल दिलीप जावलकर से वार्ता के बाद संयुक्त रोटेशन ने शनिवार से होने वाली हड़ताल स्थगित कर दी है। शुक्रवार को चारधाम यात्रा में डग्गामार वाहनों और बाहरी वाहनों को दो माह का ग्रीन कार्ड जारी करने आदि मुद्दों को लेकर हुए विवाद के बाद संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने शनिवार से चारधाम यात्रा व लोकल रूटों पर वाहनों का संचालन ठप करने का ऐलान किया था। इसके बाद देर शाम रोटेशन का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून में पर्यटन सचिव व गढ़वाल मंडलायुक्त दिलीप जावलकर से मिला।
संयुक्त रोटेशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि वार्ता में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बताया कि बाहरी वाहनों को ग्रीन कार्ड का आवंटन दो महीने के लिए होगा मगर उसमें टूर प्रोग्राम के हिसाब से तारीख दर्ज की जाएगी। इससे ग्रीनकार्ड का दुरुपयोग व डग्गामारी पर अंकुश लगाया जा सके। इसके अलावा बाहरी वाहनों के ग्रीन कार्ड ऋषिकेश में नहीं बनेंगे। वार्ता में शासन द्वारा गठित समिति की जल्द बैठक बुलाने का निर्णय भी हुआ, जिसमें कमेटी ग्रीन कार्ड संबंधी नियमावली में परिवर्तन के लिए सुझाव रखेगी और नियमावली में संशोधन के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजेगी।
इस मौके पर वार्ता में टीजीएमओ अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, उपाध्यक्ष बलवीर सिंह रौतेला, यातायात के उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, जीएमओ के असिस्टेंड ट्रैफिक मैनेजर अनिल वरगली के अलावा आरटीओ व नोडल अधिकारी चारधाम यात्रा सुधांशु गर्ग, एआरटीओ प्रशासन अरविंद पांडेय आदि मौजूद थे।