{"_id":"5aecc4c84f1c1b57098b80e2","slug":"15254663115-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड से रूखसत होते से समय भावुक हुए जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड से रूखसत होते से समय भावुक हुए जनप्रतिनिधि
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,डोईवाला।
नगर पालिका डोईवाला के बोर्ड का पांच साल का कार्यकाल समाप्त होने पर शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए उन्हें विदाई दी गई। बोर्ड के अनुभवों को साझा करते हुए जनता के नुमाइंदे भावुक हो गए। नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया ने डोईवाला के विकास को लेकर हमेशा प्रयासरत रहने पर जोर दिया। वार्ड तीन के सभासद विजय बख्शी ने कर्मचारियों और नगर की जनता द्वारा दिए गए विश्वास पर खरा उतरने का वायदा किया। मिल बाजार के सभासद पंकज शर्मा ने कहा कि बोर्ड ने सामूहिक राय से नगर के विकास को प्राथमिकता दी। अन्य वक्ताओं ने भी बोर्ड द्वारा नगर के विकास पर संतोष व्यक्त किया गया। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने अध्यक्ष और सभासदों को स्मृति चिह्न भेंट किए। कार्यक्रम में सभासद रेणु बाला, फैजान अली, तरूणा शिंगारी, रेखा कौशल, मधुलिका ममंगाई, सुंदर लोधी, राजेश कन्नौजिया, कुलदीप खत्री, संजय आदि मौजूद रहे थे।