{"_id":"5aecc4c74f1c1b58098b7e60","slug":"15254663101110-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सौभाग्य’ से जगमग हुए 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सौभाग्य’ से जगमग हुए 10
Updated Sat, 05 May 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश।
प्रधानमंत्री ‘सहज बिजली हर घर योजना’ (सौभाग्य) से दो माह के भीतर ऋषिकेश समेत समीपवर्ती ग्रामीण इलाकों में 108 घर जगमग हो चुके हैं। वर्तमान में भी कनेक्शन जारी किए जाने की कार्यवाही जारी है। जबकि योजना शुरू होने से पूर्व लोगों को एक किलोवाट के घरेलू कनेक्शन के लिए निगम को शुल्क के तौर पर 1000 हजार रुपये चुकाने पड़ते थे।
ऋषिकेश और आसपास के गांवों में ऊर्जा निगम की ऋषिकेश डिवीजन के ग्रामीण उपखंड श्यामपुर की ओर से 95 बीपीएल और एपीएल कार्ड धारकों को बिजली कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जबकि हरिद्वार रोड उपखंड से कार्ड धारकों को 13 कनेक्शन दिए गए हैं। वहीं शैल विहार सब डिवीजन के पास सौभाग्य योजना के मद्देनजर एक भी आवेदन नहीं आया है। एसडीओ अरविंद नेगी ने बताया कि उनके उपखंड का क्षेत्र शहरी है, जिसमें लगभग हर घर में पहले से ही बिजली कनेक्शन है। लिहाजा, योजना के तहत कोई भी आवेदन नहीं आया।
कैसे उठाएं योजना का लाभ
सौभाग्य योजना में बिजली कनेक्शन के लिए योजना का फार्म भरकर संबंधित डिवीजन या सब डिवीजन में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करना होगा। फार्म के साथ आधार कार्ड, फोटो, मकान के दस्तावेज, बीपीएल या फिर एपीएल कार्ड की छायाप्रति संलग्न करनी होगी। निगम की टीम सत्यापन कर इसके बाद आवेदक को बिजली कनेक्शन जारी करने पर मुहर लगाएगी।
विज्ञापन
कोट्स
निगम की डिवीजन व सब डिवीजन में बीपीएल और एपीएल कार्डधारक आवेदन कर योजना का लाभ पा सकते हैं। फिलहाल 108 कार्ड धारकों को योजना का लाभ दिया जा चुका है।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम।