{"_id":"5ae9f0ee4f1c1b57098b7a21","slug":"152528100511-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदा की कथा गीत नाटिका ने दर्शकों को किया भावुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदा की कथा गीत नाटिका ने दर्शकों को किया भावुक
Updated Wed, 02 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं की ओर से मंचित नंदा की कथा गीत नाटिका ने दर्शकों को भावुक कर दिया। इसके अलावा छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
बुधवार को विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि वार्षिकोत्सव छात्रों को सांस्कृतिक मंच प्रदान करते हैं। साथ ही छात्र समाज की विभिन्न संस्कृतियों से भी परिचित होते हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गढ़वाली, जौनसारी लोकगीत व लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के साथ ही पंजाब, गुजरात आदि राज्यों के लोकगीतों व लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां भी दी। छात्रों की ओर से प्रस्तुत नंदा की कथा गीत नाटिका ने दर्शकों को भावुक किया। गीत नाटिका का निर्देशन डा. राकेश भट्ट व भावना भट्ट ने किया था। प्रधानाचार्य प्रभा बहुगुणा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।