{"_id":"5ae8ce5a4f1c1b62098b7a5b","slug":"15252066171-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस अध्यक्ष ने किया बायो टॉयलेट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस अध्यक्ष ने किया बायो टॉयलेट का लोकार्पण
Updated Wed, 02 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
नगर निगम की ओर से भैरव कॉलोनी में 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित बायो टॉयलेट का विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रिबन काटकर लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल 54 बायो टॉयलेट स्थापित किए जाने हैं, जिनमें अवशेष 24 टॉयलेट्स को भी जल्द ही आमजन की सुविधा के लिए स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत क्षेत्र में विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसके तहत मुख्य बसावट वाले इलाकों को खुले में शौचमुक्त करना है।
सहायक नगर आयुक्त महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि बायो टॉयलेट से शौचालय में अपशिष्ट के निस्तारण में दिक्कत नहीं होगी। मोबाइल बायो टॉयलेट होने के चलते इसका स्थान भी जरुरत के हिसाब से बदला जा सकता है। इस अवसर पर चंद्रेशखर यादव, रामकृपाल गौतम, ईश्वर चंद यादव, शिवकुमार गौतम, कविता शाह, दिलीप गुप्ता, सतीश यादव, मोहनलाल, गुड़िया देवी, सीता देवी, रामवती देवी, राजवती देवी, गोपीचंद, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।